अमेरिका के कंसास में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
यह घटना विचिटा स्थित स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। कार करीब 3:25 बजे मैदान में घुसी, उस समय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच चल रहा था।
विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, अब आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। कार के अंदर 2 नाबालिग सवार थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही।













