छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ…………

जिले में अब तक 21199 उपभोक्ताओं को 21 लाख रुपए से अधिक की दी गई है दवाइयां...........50 से 72 प्रतिशत से अधिक की छूट पर विक्रय की जा रही है दवाइयां..........जिले में 3 नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर संचालित...........

श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ…………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्तापूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर एवं बाजार में मिलने वाली दवाओं की कीमत की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम मूल्य पर मिलती है जिससे उपभोक्ताओं के दवाई में होने वाले खर्च में कमी आ रही है। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर में योजना प्रारंभ से अब तक 21199 उपभोक्ताओं को 21 लाख 5 हजार 166 रुपए से अधिक की जेनेरिक दवाइयों का विक्रय किया गया है जिसका वास्तविक मूल्य लगभग 51 लाख 75 हजार 358 रूपए से अधिक है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले के 3 नगरीय निकायों में धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर खुलने से लोगों को सस्ते दाम पर दवाइयां उपलब्ध हो रही है। श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां 27 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। धनवन्तरी मेडिकल स्टोर खुलने से लोगों को सस्ते दाम पर दवाइयां उपलब्ध हो रही है। संचालित मेडिकल स्टोर में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की जेनेरिक दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम, वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार भी उपलब्ध है। मणिपुर अंबिकापुर स्थित मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने आए मनोज भगत ने बताया है कि बाजार में 300 रूपए कीमत की मिलने वाली दवा इस स्टोर में मात्र 126 रुपए में मिल जाती है। इसी तरह सर्दी बुखार सहित अन्य बीमारियों की भी दवाइयां अन्य मेडिकल स्टोर की तुलना में आधे से कम दाम पर मिल रही है। मनोज ने सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!