Advertisement

Ambikapur : मनरेगा में 34 हजार से अधिक मजदूरों को मिला रोजगार…………..

मनरेगा में 34 हजार से अधिक मजदूरों को मिला रोजगार…………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 34 हजार 897 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 416 कार्य चल रहे है। धान कटाई के बाद मजदूरों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत 93 कार्यों में 6912, बतौली में 41 कार्यों में 3055 मजदूर, लखनपुर में 70 कार्यों में 6142 मजदूर, लुण्ड्रा में 77 कार्यों में 6811 मजदूर, मैनपाट में 40 कार्यों में 2500 मजदूर, सीतापुर में 42 कार्यों में 4350 मजदूर तथा उदयपुर में 53 कार्यों में 5127 मजदूर कार्यरत है। सभी ग्राम पंचायतों में प्रमुखता से मजदूरी मूलक कार्यो की लगातार स्वीकृति प्रदान की जा रही है। अमृत सरोवर निर्माण, डबरी निर्माण, नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, सेग्रीगेसन शेड, डाइक निर्माण, कूप, बोल्डर चेकडेम, निजी भूमि समतलीकरण, खेल मैदान समतलीकरण, कच्ची सिंचाई नाली आदि कार्य ग्राम पंचायतों में प्रमुखता से चल रहे है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार कार्ड धारियों को लगातार कार्य उपलब्ध हो इसके लिए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों एवं कार्यक्रम अधिकारी को सतत् निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं। जिले में कार्य की कहीं कमी नहीं होनी चाहिए तथा सभी मजदूरों का खाता एवं आधार वेरीफिकेशन का कार्य पूरा होना चाहिए इसके भी निर्देश दिए गए हैं। मजदूरों को अधिक से अधिक से 100 दिवस का कार्य देने हेतु प्रमुखता से कार्य करने एवं कार्य स्थल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने एवं कार्यस्थल पर बोर्ड बनाने हेतु सभी तकनीकी सहायकों को भी निर्देशित किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05