Advertisement

Ambikapur : विवेकानंद जी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम कर रहे हैं मोदी जी- सुभाष अग्रवाल………….

विवेकानंद जी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम कर रहे हैं मोदी जी- सुभाष अग्रवाल………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// विवेकानंद जी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम मोदी जी कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्षों के राजनैतिक जीवन पर आधारित पुस्तक “मोदी@20 सपनों को पूरा करता महानायक” के समालोचना हेतु स्थानीय के आर टेक्नीकल कॉलेज अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्य वक्ता के रुप में आरएसएस के प्रदेश कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुभाष अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदीजी को भाजपा के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री व नेतृत्वकर्ता के रूप में हमें देखना चाहिए। मोदी जी के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढा है। आने वाले समय में भारत विश्व गुरु जरूर बनेगा। आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी सन्यासी भी हैं और सैनिक भी वो एक भारतीय ओर भारतीय पुरातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए मंदिरों व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भी करते हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी करते हैं, चाइना जैसे देश जो कभी भारत को आँख दिखाते थे उनके सैनिकों को अब हमारे सैनिक दौड़ा दौड़ा कर पीटते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कई ऐसे काम किए हैं जिसे करना औरों के लिए नामुमकिन था, धारा 370 को हटाना ऐसा ही एक एतिहासिक निर्णय था जिसे उन्होंने साकार कर दिखाया और जम्मू कश्मीर की घाटी में भी भारतीय तिरंगा शान से लहराने लगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के आर टेक्नीकल कॉलेज के चेयरमैन कांत दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आगामी 50 वर्षो के लिए सभी देवी देवताओं को संदूक में बंद कर केवल भारत माता की पूजा की जानी चाहिए तभी हमारा देश महान बनेगा और हमें गर्व व खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता की महिमा को विश्व व्यापी विस्तार देने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के आर टेक्नीकल कॉलेज के डायरेक्टर राहुल जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में मोदी जी के क्रांतिकारी फैसलों को गिनाते हुए कहा कि छात्रों को सेल्फ अटेस्टेड की सुविधा देकर उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है, पहले गजटेड ऑफिसर से साइन लेने की अनिवार्यता से छात्र बहुत परेशान हुआ करते थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोदी जी की राजनीतिक यात्रा के 20 वर्षों की उपलब्धियां व देश के बुद्धिजीवी लोकप्रिय जनों के आलेख मोदी @ 20 पुस्तक में शामिल है जो पढ़ने के लिए अमेजन पर भी उपलब्ध है। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन कार्यक्रम के सह प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख कवि संतोष सरल ने तथा आभार प्रदर्शन के आर टेक्नीकल कॉलेज के प्राचार्य रितेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर के आर टेक्नीकल कॉलेज के उप प्राचार्य विनय अम्बस्ट, विनोद सोनी, सहित कॉलेज के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05