Advertisement

दर-दर भटक रहे चौपाटी व्यवसायी मदद मांगने पहुंचे आप पार्टी नेता के पास

दर-दर भटक रहे चौपाटी व्यवसायी मदद मांगने पहुंचे आप पार्टी नेता के पास

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता एसडीएम से मिले

वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक यथावत लगेगी चौपाटी एसडीएम का आश्वासन

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-जब तक चौपाटी लगाने वालों को स्थाई जगह नहीं मिल जाती तब तक वे पुराने स्थान पर ही चौपाटी लगाएंगे एसडीएम के इस आश्वासन पर चौपाटी व्यवसाय वापस लौटे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के अनुसार- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में चौपाटी के ठेला व्यवसायी सूरजपुर एसडीएम से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत व आपबीती बताते हुए कहा कि विश्रामपुर में पिछले कई दिनों से अय्यप्पा मैदान में लग रहे चौपाटी को स्थानांतरित करने स्थानीय प्रशासन को जगह नहीं मिल पा रही है, दो अन्य जगहों को चयनित भी किया जा चुका था लेकिन उस जगह पर भी विरोध होने के बाद ठेला वालों को रोजी-रोटी ठप हो जाने का डर सताने लगा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा ठेला वालों को हटने की हिदायत दी गई थी।जिसके पश्चात चौपाटी में ठेला लगाकर रोजी-रोटी काम आने वाले के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। प्रीत व्यवसायी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के साथ पहुंचे एसडीएम के पास पहुंच कर अपनी परेशानियां बताई। एसडीएम रवि सिंह द्वारा स्थानांतरण के पूर्व चौपाटी को नहीं हटाने के लिए आश्वस्त किया और शनिवार शाम को विश्रामपुर पहुंच एसडीएम सूरजपुर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम चौपाटी का जगह बदलने के लिए 2 जगहों हेलीपैड के समीप व लाल मैदान पर विचार किया जाने लगा। इन दोनों जगहों में एक जगह पर चौपाटी लगाने के लिए प्रस्तावित किया जाना है। जब तक अन्य जगह पर लगाने का फैसला नहीं लिया जाता तब तक पुराने जगह अय्यप्पा ग्राउंड में ही सभी ठेला वालों को ठेला लगाकर चौपाटी संचालन करने को कहा गया। जिसके बाद आम पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05