यूक्रेन व रूस मतभेदों का स्थायी समाधान खोजने के लिए वार्ता और कूटनीति की ओर लौटें : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन-रूस युद्ध को तत्काल समाप्त करने के अपने आह्वान को दृढ़ता से दोहराया और कहा कि दोनों पक्षों को अपने मतभेदों का स्थायी समाधान खोजने के लिए वार्ता और कूटनीति की ओर लौटना चाहिए। .
जेलेंस्की ने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जी20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए मोदी को शुभकामनाएं दीं और साथ ही जी-20 मंच पर प्रस्तावित अपने ‘शांति फार्मूले’ का उल्लेख करते हुए इसे लागू करने के लिए नयी दिल्ली के समर्थन पर भरोसा जताया।.








