Advertisement

भाजपा नेता सत्यनारायण जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल रैली

भाजपा नेता सत्यनारायण जायसवाल के नेतृत्व में निकली विशाल रैली

वायदे को पूरा कर वृद्धा पेंशन 1500 रुपए देने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर-जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल व भाजपा के नेताओं के द्वारा सरकार के वादाखिलाफी का विरोध करते हुए वृद्धा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय सूरजपुर से पैदल रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंच सैकड़ों वृद्धजनों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। रैली में शामिल जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता सत्यनारायण जायसवाल के कहे अनुसार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में वृद्धा पेंशन हितग्राहियों की राशि प्रतिमाह 1000 व 1500 देने का वायदा किया गया था लेकिन सरकार के 4 साल पूरा होने के बावजूद अभी तक वृद्धा पेंशन राशि बढ़ाने की कोशिश भी नहीं की गई है।
जिस वजह से वृद्धावस्था पेंशनर सरकार द्वारा किए गए वायदे के मुताबिक प्रतिमाह 1000 व 1500 रु राशि पाने से वंचित हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष वृद्धजन अपने हक के लिए लड़ते दिखे।
सौंपे गए ज्ञापन में सरकार अपने वायदे को पूरा कर वृद्धा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की गई है।
वही इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने भारतीय जनता पार्टी का भरपूर समर्थन रहा भाजपा के नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस पूरे कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित जिले के समस्त भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47