Advertisement

बुजुर्ग दंपत्ति को मिला पीएम आवास

बुजुर्ग दंपत्ति को मिला पीएम आवास

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 13 जनवरी 2023/ अम्बिकापुर विकासख्ांड के क्रांतिप्रकाशपुर निवासी करीब 67 वर्षीय बुजुर्ग इदरिस को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर मिल गया है। तीन सदस्यीय परिवार के मुखिया आर्थिक तंगी से बदहाल तथा टुटी-फूटी झोपड़ी में जीवन-यापन करने वाले इदरिस को वृद्धावस्था में पक्का मकान मिल जाने से कई परेशानियां दूर हो गई।
मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले इदरिस को जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली तो लगा कि आवास बनवाना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि आसानी से पैसा नहीं मिल पाएगा लेकिन आवास स्वीकृत होते हुए इदरिस के खाते में किश्तों में पैसे आने लगे। जरूरत के अनुसार उन्होंने आवास बनाने के लिए अपने परिवार के साथ मनरेगा के तहत मजदूरी कर आवास निर्माण का काम किया। इससे उन्हें 95 दिनों की रोजी 16 हजार 530 रुपये भी प्राप्त हुए। घर की हर जुड़ती ईंट के साथ उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन दिखाई दे रहा था। पक्का मकान बन जाने से अब उनके परिवार को बारिश का डर नहीं लगता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47