Advertisement

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 320 ट्रेनें रद्द की, 41 ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, जानें पूरी जानकारी यहां

देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में ट्रेनों की रफ्तार पर विराम लग गई है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं घने कोहरे के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 17 जनवरी को 320 ट्रेनें रद्द की गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों में ज्यादातर पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले आपके पास ट्रेनों से जुड़ी सारी जानकारी होनी चाहिए।

किन राज्यों पर असर सबसे अधिक 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

देशभर में इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जिस ट्रेन से आप जाना चाहते हैं, उस ट्रेन की स्थिति के बारे में जरूर जान लें, तभी आप घर से निकलें। भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार को 320 ट्रेनों को रद्द किया गया और 41 ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। इन ट्रेनों के कैंसिल होने से सबसे अधिक असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली और बिहार समेत कुछ दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ेगा।

क्यों ट्रेनों किया गया रद्द 
जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के साथ ही देश के कई हिस्सों में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने इससे पहले 16 जनवरी को भी 314 ट्रेनें रद्द की थीं। ऐसे में यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इसके लिए आप 139 पर पूछताछ कर सकते हैं। वहीं विशेष जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57