आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में आदिबाबा फैंस क्लब के कार्यकर्ताओ ने ग्राम मरेया के कोरवा आश्रम एवं इसके स्कूल भवन का निरिक्षण किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में आदिबाबा फैंस क्लब के कार्यकर्ताओ ने ग्राम मरेया के कोरवा आश्रम एवं इसके स्कूल भवन का निरिक्षण किया।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में आज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में आदिबाबा फैंस क्लब के कार्यकर्ताओ ने ग्राम मरेया के कोरवा आश्रम में पढ रहे बालकों को जूता मोजा वितरण किया। रानी त्रिशाला सिंहदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस दूरस्थ आश्रम में पढने वाले करीब 80 बच्चों को जूता और मोजे का वितरण किया गया। इस दौरो के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आश्रम एवं इसके स्कूल भवन का बारीकी से निरिक्षण किया। बच्चों से बातचीत में यह जानकारी प्राप्त हुई कि स्कूल के छत की प्लास्टर कमजोर है एवं स्कूल एवं आश्रम के छत से पानी भी टपकता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है। बच्चों ने स्कूल में खेल सामग्री की कमी की जानकारी भी दी। इसका निराकरण उन्होंने तत्काल आश्रम प्रभारी से चर्चा कर दूर कर दिया है। ग्राम मरेया में आदिबाब फैंस क्लब के इस कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंहदेव, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, गुरुप्रीत सिद्धू, प्रकाश कुमार सोनी, विनोद कुमार यादव, अरुण राजवाडे, राजेश कुमार, शुभम पाण्डे, पंकज दास, काशी यादव, पवन सिंह, निशांत ताम्रकर, योगेन्द्र सिंह पैकरा, जिजोत सिंह, रविन्द्र कुमार सहित बडी संख्या में क्लब के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आई0टी0आई0 उदयपुर में कम्प्यूटर सेट का वितरण
उदयपुर विकासखंड के दौरे के दौरान आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने आई0टी0आई0 उदयपुर में 2 कम्प्यूटर सेट का वितरण किया। हाल ही में उदयपुर में आई0टी0आई0 भवन के शिलान्यास के दौरान स्वास्थय मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री टी0एस0 सिंहदेव ने छात्रों की मांग पर शीघ्र ही कम्प्यूटर सेट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। विधायक निधी के माध्यम से छात्रों की वह मांग पूरी कर दी गयी है। आज के दौरे के दौरान छात्रों ने श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव से आई0टी0आई0 में नये फैकल्टी ट्रेड चालू करने की मांग की। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया है कि पुराना जनपद पंचायत भवन एवं वेयर हाउस के भवन को प्राप्त कर उसमें नये फैकल्टी ट्रेड चालू करने का प्रयास किया जायेगा।