Advertisement

Bharat Jodo Yatra : पदयात्रा का आज 128वां दिन, राहुल ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश, जानें आज के यात्रा का पूरा प्लान…

नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी आज पंजाब से सीधे देवभूमि यानी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गए. वह यहां करीब 24 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. जानकारी के मुताबिक यात्र का आज 128वां दिन है. हिमाचल प्रदेश सीमा पर सुबह करीब 7 बजे घाटोटा से शुरू हुई. यात्रा जो मिरथल-काठगढ़-इंदौरा होते हुए गुजरेगी.

मलोट में करेंगे जनसभा को संबोधित

कार्यक्रम के मुताबिक, यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से रूबरू होंगे और मलोट गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कल जम्मू में प्रवेश करेगी यात्रा

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने 17 जनवरी को बताया था कि राहुल यात्रा लेकर 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी. यहां लखनपुर में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी और शिवसेना नेता संजय राउत उनका स्वागत करेंगे. श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा. यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57