Advertisement

CG CRIME NEWS : लिफ्ट देने के बहाने 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पहचान के ही युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। CG CRIME NEWS : जांजगीर जिला में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आयी हैं। बताया जा रहा हैं कि लड़की को उसी के गांव में हरने वाले परिचय के युवक ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। इसके बाद सूनसान स्थान पर स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। उधर पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की ये घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि शनिवार को स्कूल में पढ़ाई करने के बाद छात्रा घर लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जाने के लिए पैदल घर से निकली थी। घर से कुछ दूर पर ही ठड़गाबहरा का रहने वाला किशन बंजारे नामक युवक उसके पास पहुंचा। किशन ने लड़की से बातचीत के बाद उसे उसकी मामी के घर तक छोड़ने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पीड़िता की माने तो वह किशन को पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सूनसान इलाके में ले जाकर जबरन रेप किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद युवक ने लड़की से घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना से सहमी पीड़ित किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचीं। डरी सहमी किशोरी ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पीड़ित किशोरी के साथ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। बलौदा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47