Horoscope Today 24 January 2023: धन के मामले में इन राशियों को रहना होगा सावधान, मेष-मीन राशि तक के लोगों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 24 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: आज दोपहर 03:22 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज रात्रि 09:57 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग का साथ मिलेगा.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष रहेगा. चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे.आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है. दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) –

मेष राशि (Aries Horoscope)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे अपने कर्तव्यों को पूरा करें. वासी और सुनफा योग के बनने से ट्रेडिंग बिजनेस में उम्मीद से बेहतर शुरुवात होने के कारण आपके हाथ मुनाफा लगेगा.वर्कस्पेस पर मेहनत और काबिलियत से जगह बनाने के प्रयास में आप सफल होंगे.

हेल्थ को लेकर अलर्ट हो जाएं अपने डेली रूटीन में योगा, प्रणायाम और ध्यान को शामिल करें. शादीशुदा लाइफ में बार-बार आप पुरानी बातों को न दोहराएं. फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें ,अपनी मन की बातें उनके साथ शेयर  करें. आप अपनी अर्निंग और खर्चे का ध्यान रखें. सीएस और आईटी स्टूडेंट्स महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की प्लानिंग बनाएं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे आप बनेंगे कर्मशील.बिजनेस में नए आइडियाज शामिल करेंगे जिससे आप नए मुकाम प्राप्त करेंगे. वर्कस्पेस पर आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और अपने काम को करते रहें. हेल्थ को लेकर अपना एक रूटीन बनाएं और प्राणायाम करें. तनाव से बचने के लिए अपना वक्त बच्चों के साथ गुजारे.

लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने से आपका दिन खुशियों भरा रहेगा. सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए सूर्योदय के बाद थोड़ा खुली हवा में टहले तनाव में शांति मिलेगी. स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल दिन बना रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे आपकी सोशल लाइफ रहेगी अच्छी. बिजनेस में किसी पुराने प्रोजेक्ट का कार्य अटका हुआ हैं, तो अब आप उस प्रोजेक्ट पर कार्य करने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12:15 से 2:00 के मध्य करें आपके लिए बेहतर रहेगा.

वर्कस्पेस पर काम पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, फिर भी आप अलर्ट रहें. हेल्थ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. फैमिली मैटर में माता पिता की मदद मिलेगी. लाइफ पार्टनर के साथ खुशी के कुछ क्षण बिताएंगे. ऑफिस की तरफ से ट्रैवल हो सकता है. स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को करने में व्यस्त रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे.बिजनेस में बिना रिसर्च के किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए हानिकारक रहेगा. सही से रिसर्च कर के ही इन्वेस्टमेंट करें. वर्कस्पेस पर गलत काम करने से बचें.

अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आप परेशान रहेंगे. शादीशुदा लाइफ में लिए गए कुछ गलत सुझाव आपको अपनी फैमिली से दूर ले जाएंगे. माता पिता आपकी सिचुएशन को समझ लेंगे.स्टूडेंट्स के लिए दिन मुश्किलों से भरा रहेगा. सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की यात्रा न करें. जरूरी होने पर ही करें वो भी सतर्कता के साथ.

सिंह राशि (Leo Horoscope)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेंगे अच्छे. बिजनेस में बूम आयेगा. आप हर काम आसानी से कर पाएंगे. बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. नौकरी ढूंढने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी.

आध्यात्मिक प्रोग्राम और काम की तरफ आपका झुकाव बना रहेगा.फैमिली और रिलेशनशिप में आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ कुछ खट्टे मिट्ठे पल बिताएंगे. मौसम में बदलाव के चलते आपकी सेहत पर असर पर पड़ सकता है. इसलिए आप अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. सुनफा और वासी योग के बनने से प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. अचानक मुनाफा आपके हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको जॉब में बहुत आगे ले जाएगी. फैमिली में सभी की बात सुने और उनके साथ समय बिताए .लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-मोटी शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है. राजनीतिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहना होगी. पाचन की समस्या हो सकती है. खान-पान का ख्याल रखें.स्टूडेंट्स को भविष्य की प्लानिंग में फैमिली का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि (Libra Horoscope)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ.बिजनेस में आपके सही डिसीजन मार्केट में आपकी छवि को बढ़ाएंगे.आप अपने बिजनेस के साथ साथ किसी अन्य बिजनेस में भी हाथ अजमाने के बारे में विचार कर सकते है, लेकिन पहले उसके बारे में रिसर्च अवश्य कर लें. वर्कस्पेस पर आपके काम करने की क्षमता को देखते हुए आपको कोई ऊंची पोस्ट मिल सकती है.

आपकी यह सक्सेस अन्य नए लोगों को भी प्रभावित करेगी. दिल के मरीज को खास कर अपना ध्यान रखना होगा. उचित खान-पान और दवाई रोज लेते रहें. फैमिली में आ रही दिक्कतों में आपकी सलाह सबका दिल जीत लेगी. टेंशन और डिप्रेशन में थोड़ी देर शांत चीत होकर एकांत में बैठकर योग- ध्यान करें.स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
चन्द्रमा चौथे भाव में रहेंगें जिससे माँ दुर्गा को याद करें. मुनाफा बाजार में कोई भी सलाह आप जल्दबाजी में न ले. वर्कस्पेस पर ज्यादा भाग दौड़ करने के बजाय स्मार्ट काम पर फोकस करें.सर दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे.

लाइफ पार्टनर से बहस करने से बचें. रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है. फैमिली लाइफ में किसी की बात आपके दिल को चुभ सकती है. राजनीतिक स्तर पर बिना रिसर्च किए किसी भी प्रकार का स्टेटमेंट नही दें, दिन आपके पक्ष में नहीं है. रेलवे और बैंक की परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को एग्जाम  और रिजल्ट की टेंशन रहेगी.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा टाइम है नए रास्ते बनेंगे और आपकी प्लानिंग से भी सक्सेस मिलेगी. वर्कस्पेस पर आपकी पोस्ट और ट्रांसफर को लेकर उतार चढ़ाव की दिक्कत बन सकती है. हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल  से पीड़ित लोग वसा युक्त खानपान को अपने डाइट चार्ट से हटा लें.

खर्चे को कम कर सेविंग की प्लानिंग अपनाना भविष्य के लिए बेहतर रहेगा. स्वभाव में बदलाव फैमिली में खुशियां लाएगा.पार्टनर से आपको कुछ सरप्राइज मिल सकता है.किसी शुभ कार्य के लिए आपकी घूमने की प्लानिंग बन सकती है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में आर्थिक  कंडीशन में काफी तरक्की होगी.वर्कस्पेस पर आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ दिन रोमांच और रोमांस बितेगा.

दिन बहुत सुंदर रहेगा और ज्यादातर चीज आपके मन के मुताबिक होंगी.सेहत को लेकर अलर्ट रहें. स्टूडेंट्स को एग्जाम में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे.बिजनेस और घूमने का प्लान बन सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित रहेगा . सर्जिकल और मेडिकल बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन के चांसेज बन सकते है.खर्चे पर लगाम लगाएं दिन आपके लिए बेहतर रहेगा.

लाइफ पार्टनर का साथ आपकी लाइफ में आ रही परेशानियों को कम करने में सहयोग करेंगे. फैमिली लाइफ में एंजॉय करने में दिन व्यतित होगा. अपने रूटीन चेकअप  पर ध्यान दें और योगा को अपनी लाइफ में एड करें. घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स का दिन बेहतर रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope)
चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे आपका खर्चा बढ़ेगा तो आप सावधान रहें. बिल्डिंग मैटेरियल का बिजनेस करने वाले बिना सोचे समझे इन्वेस्ट ना करें आपको भारी नुकसान देना पड़ सकता है. वर्कस्पेस पर आपका स्वभाव आपके लिए परेशानी बन सकती है. दिमागी रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे. माता पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. शादीशुदा लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है. हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें. स्टूडेंट्स एग्जाम और  रिजल्ट को लेकर चिंतित रहेंगे.