Advertisement

Horoscope 25 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शैक्षिक कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

वृष राशि– माता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। मीठे खानपान में रूझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि- भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मानसिक तनाव भी हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कन्या राशि– नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

तुला राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि– शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

धनु राशि- खर्चों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि– लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05