
राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन : वर्तमान समय में काेराेना का सामाजिक जीवन पर प्रभाव
वर्तमान परिस्थितियों में अफवाहों से बचें विशेषज्ञों का सलाह लें डॉक्टर (विजय कुमार रक्षित, मुख्य अतिथि)
काेराेना से बचना है तो सामाजिक दूरी बनाए, वैक्सीन लगाएं आैर जागरूकता बढ़ाएं
(डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, कीनोट स्पीकर)
कोरोना महामारी ने मनुष्य के जीवन शैली में परिवर्तन ला दिया है
(उमेश कुमार पांडेय संगठन संस्थापक अध्यक्ष एवं आयोजक)
मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन व उमा विंध्यवासिनी संस्कार महाविद्यालय लटोरी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेमिनार का ऑनलाइन आयोजन गूगल मीट मे किया गया जिसे फेसबुक व यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट करते हुए सरगुजा जशपुर व सूरजपुर के महाविद्यालय व स्कूली छात्र/छात्राओं, शिक्षकों/ प्राध्यापकों में शासन, प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप काेराेना महामारी, बचाव व सामाजिक-आर्थिक, नैतिक प्रभाव के प्रति जागरूकता करने का प्रयास किया गया।
यह राष्ट्रीय वेबीनार मांँ सरस्वती वंदना व छत्तीसगढ़ राज्य गीत की प्रस्तुति के पश्चात डॉ विजय कुमार रक्षित के मुख्य अतिथ्य एवं डॉ. एस. के. श्रीवास्तव व उमेश कुमार पांडेय जी के सफल मार्गदर्शन व श्री भागीरथी पातर व श्रीमती आशा उमेश पांडेय जी के संयोजन व सफल संचालन में प्रारंभ किया गया इस अवसर पर श्रीमती पूनम दुबे जी के द्वारा मांँ सरस्वती वंदना व श्रीमती वर्षा अवस्थी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत की प्रस्तुति के साथ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ शोध प्रोत्साहन मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार पांडेय जी के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार रक्षित जी मार्गदर्शक डॉ एस.के. श्रीवास्तव जी गूगल मिट के माध्यम से उपस्थित रहे सभी प्रतिभागी व आमंत्रित विशेषज्ञाें व अन्य सभी का अभिवादन करते हुए उनका परिचय व कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. एस. के. श्रीवास्तव जी ने आमंत्रित व्याख्यानमाला के विषय वस्तु व सार्थकता के बारे में जानकारी दी और साथ में इस परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यक्रम के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय कुमार रक्षित सर के द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान समय में सभी को सुरक्षित रहने का प्रयास करना चाहिए और व्यर्थ के सुझाव व सलाह से अच्छा है विशेषज्ञों की राय लिया जाए और समय व परिस्थितियों के अनुसार कार्य किया जाए.।
सेमिनार में आमंत्रित व्याख्यान के अनुक्रम में डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार कंसलटेंट यूरोलॉजिस्ट अंबिकापुर के द्वारा मास्क, वैक्सीनेशन व काेराेना से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी दी गई ।
डॉक्टर अपेक्षा सिंह गहरवार, स्त्री रोग विशेषज्ञ अंबिकापुर के द्वारा वर्तमान समय में गर्भवती महिलाऐ कैसे सुरक्षित रहे विस्तार पूर्वक बताया गया ।
डॉक्टर श्रद्धा द्विवेदी जी के द्वारा कोरोना काल में किस प्रकार के खानपान की व्यवस्था रखें, किस प्रकार इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखें इस पर जानकारी दी गई
डॉ स्नेहलता बर्डे, प्राध्यापक , कंप्यूटर साइंस विभाग , मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के द्वारा काेराेना महामारी का शैक्षणिक गतिविधियों में पड़ने वाले प्रभाव पर व्याख्यान दिया गया ।
डॉ प्रीति पांडेय, मनोचिकित्सक , वाराणसी के द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान समय में हम सभी को मानसिक रूप से कैसे मजबूत रहना चाहिए खुश रहने का प्रयास करना चाहिए अच्छे विचार मन में लाने चाहिए योगा एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए ।
डॉक्टर दिव्यांशी श्रीवास्तव ने वैक्सीन के प्रकारों व भारत में विकसित किए गए वैक्सीन की विशेषताओं के बारे में बताया कि उन्हें किस समय आैर कब लगानी चाहिए और क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए बताया गया ।
समापन सत्र में आदरणीय डॉ एस.के. श्रीवास्तव सर के द्वारा यह बताया गया कि आमंत्रित व्याख्यानमाला में सभी स्पीकर के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई जो कि वर्तमान समय में सभी के लिए बड़ा ही प्रेरणादायक उपयोगी है इसी अनुक्रम में कई प्रतिभागियों के द्वारा उपस्थित चिकित्सकों से समस्या एवं समाधान हेतु प्रश्न पूछे गए इसका आमंत्रित विशेषज्ञों के द्वारा जानकारियांँ दी गयी और उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।
अंत में उमेश कुमार पांडेय जी संस्थापक अध्यक्ष के द्वारा सभी उपस्थित प्राध्यापकों संगठन के प्रबंधन समिति के सदस्यों शिक्षकों छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से
डॉ. एे. के. श्रीवास्तव, श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ तृप्ति विश्वास , डॉ राहुल आर्य, डॉ राजेश कुमार विश्वकर्मा, आनंद सिंह यादव, कुंज बिहारी सिंह पैकरा, मोहित कुमार शर्मा, मनीषा दास, स्वाति पांडेय, भागीरथी पातर, नलिनी बाजपेई, सुशीला साहू, कौशल्या खुराना, अनुराग पांडेय, बिसे लाल, पदमा साहू, रश्मिलता मिश्रा, वनवासी यादव, के साथ उमा विंध्यवासिनी संस्कार महाविद्यालय के प्राध्यापक गण छात्र-छात्राएं संगठन के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सभी मंचों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ जशपुर से शासकीय एन. ई एस महाविद्यालय के भी प्राध्यापक व छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन के माध्यम से काेराेना जागरूकता अभियान का लाभ उठाया. वेबीनार मैं दिए गए जानकारियों के संबंध में फीडबैक क्वेश्चन तैयार किया गया है जिसका सही जवाब देकर प्रतिभागी सहभागीता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
प्रभा आनंद सिंह यादव ब्यूरो चीफ सरगुजा












