Advertisement

तेज हवाओं के साथ आज सुबह फिर मौसम में बदलाव…रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

तेज हवाओं के साथ आज सुबह फिर मौसम में बदलाव…रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

 

छत्तीसगढ़: रायपुर: प्रदेश में बीते सप्ताह से मौसम का कहर जारी है। तेज हवाओं के साथ आज सुबह फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हो गया। राजधानी रायपुर में सुबह 7 बजे आसमान में छाए काले बादलों की वजह से दिन रात जैसा लगने लगा। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में मानसून की स्थिति बन गई है। इस जिले में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली गुल है। इलाके सहित अमरकंटक में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कुदरत का कहर नजर आ रहा है। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं कुछ कच्चे मकानों को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश के चलते शहरी इलाकों में कई जगहों पर जलजमाव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले चार दिनों से इलाके में रोज शाम तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी ​​है। सोमवार रात भर बारिश होने के चलते करीब तीन सौ गांवों की बिजली भी रात भर गुल रही। वहीं इस बारिश के बाद अब मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है।

रायपुर से एच आर साहू की रिपोर्ट…..

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57