Advertisement

दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस को 02 शातिर चोरो को पकड़ने में मिली सफलता

दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस को 02 शातिर चोरो को पकड़ने में मिली सफलता
थाना कोतवाली एवं चौकी मणीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शहर से 06 नग एवं
पस्ता बलरामपुर से चोरी हुई 01 नग, कुल 07 नग दुपहिया वाहन बरामद ।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा चोरी हुए दुपहिया वाहनो मे अभियान चलाकर करने हेतु दिए गए थे दिशा निर्देश।
गिरफ्तार शुदा आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू खुटिया पूर्व में चोरी, लूट के मामलो मे जेल जा चुका है, दोनो आरोपी नशे के आदी हैं।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में शहर मे दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे विशेस टीम का गठन कर शातिर चोरो का पता तलाश कर दुपहिया वाहन बरामद करने एवं आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी द्वारा दुपहिया वाहन चोरी के संदिग्धो का डाटा संकलन किया गया, प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही थी, एवं मुखबिरों को सजग किया गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

आज दिनांक को मणीपुर पुलिस को पूर्व के कई चोरियो के मामलो में शामिल आरोपी के मठपारा मे किसी काम से आने की सूचना प्राप्त हुई थी, पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम आदित्य चौधरी उर्फ चाबा साकिन बधियाचुवा एवं कृष्णा खुटिया उर्फ गोलू साकिन कांतिप्रकाशपुर का होना बताए आरोपियों के कब्जे मे मिली दुपहिया वाहन के बारे मे पूक्षताक्ष करने पर पस्ता बलरामपुर से चोरी कर लाना बताया गया कड़ाई से पूक्षताक्ष करने पर शहर से 06 नग दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, पूक्षताक्ष मे हरिमंगलम शादी घर के पास से 01 नग एक्टीवा स्कूटी, दर्रीपारा प्रार्थी के घर के सामने से 01नग होण्डा साईन, ओपीएस स्कूल के सामने से 01 नग एक्टीवा स्कूटी, परिडा नर्सिंग होम के सामने से चोरी हुआ 01 नग सीबी साईन, रिंग रोड नमनाकला से चोरी हुआ 01 नग स्पेलन्डर एवं लखनपुर खेल मैदान से चोरी हुआ पैशन प्रो 01 नग आरोपियों के निशानदेही पर दोनो आरोपियों के घर एवं अन्य जगहो पर छुपाकर रखे हुये 06 नग दुपहिया वाहन, एवं पस्ता से चोरी की गई 01 नग डिलक्स वाहन को भी बरामद किया गया हैं, आरोपियों से कुल 07 नग दुपहिया वाहन बरामद किया गया हैं।

दुपहिया वाहन चोरी के मामलो में शामिल अन्य आरोपी के संबंध में पता तलाश किया जा रहा हैं, जल्द ही वाहन चोरी के कई मामले का खुलासा सरगुजा पुलिस द्वारा किया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, विवेक पाण्डेय, ललन गुप्ता, प्र. आर. विपिन तिवारी, संतोष उपाध्याय, अजय पाण्डेय, विजय रवि, आर. अमित विश्वकर्मा, इतेियाज अली, अतुल शर्मा, जयदीप सिंह, एवं सायबर सेल पुलिस स्टाप शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM