Advertisement

छत्तीसगढ़ की धरा में इन सवा चार वर्ष में केवल अपराध बढ़े, बड़े-बड़े वादे केवल कागजी : भाजपा

रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई की बेला आ गई है। प्रदेश में अपने कार्यकाल की समाप्ति की ओर हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार, लेकिन प्रदेश में महिला सुरक्षा पिछले सवा चार वर्षों में बद से बदतर हो जा रही है।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी कोरबा जिले के हल्दी बाजार थाना क्षेत्र में मेला देखने गई जा रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुए अभी 1 ही दिन हुए थे कि आज पुनः एक बार अपराधियों ने 26 जनवरी को चार युवकों ने मिल एक युवती की अस्मत को तार-तार किया है। जगदलपुर में कुछ दिन पूर्व ही एक नाबालिग के साथ दुराचार की घटना घटित हुई थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

21 जनवरी राजधानी रायपुर में 4 वर्ष की बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कुकर्म किया। 22 जनवरी को जांजगीर में सातवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुराचार की घटना घटित हुई वहीं 22 जनवरी को ही बिलासपुर में एक विवाहित के साथ दुराचार की घटना हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इन सवा चार साल के कार्यकाल में 6000 से अधिक महिलाओं के साथ दुराचार की घटना हुई है जो कांग्रेस सरकार के लिए रिकाॅर्ड बन गया है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने में महारथ पाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को रोकने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में मजाक बन कर रह गया है। अपराधी खुलेआम लोगों की जान ले रहे हैं लेकिन पुलिस उन पर कार्यवाही करने में घबरा रही है।

पहले अपराधियों के मन में पुलिस-प्रशासन का खौफ रहता था लेकिन बीते सवा चार वर्ष में केवल अपराधियों के हौसले बुलंद हुए है और आम जनता की सुरक्षा सरकार के लिए केवल एक औपचारिकता बन गई है।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM