लखनऊ में बदमाशों ने मां-बेटे पर तेजाब फेंका, मामला दर्ज
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक मां-बेटे पर तेजाब हमला करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।.













