Advertisement

रायगढ़ जिले में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई

रायगढ़ जिले में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान टांगी, रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम समनिया निवासी सहदेव सक्सेना (22) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार से जमीन और रास्ते को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

सहदेव के मुताबिक, जिस रास्ते को लेकर विवाद है वहां से आने-जाने पर परदेशी बघेल के परिवार के लोग गाली-गलौज करते हैं।

सहदेव ने पुलिस को बताया कि सुबह वह अपने घर पर था। इसी दौरान बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु बघेल, सरिता बघेल और पदमा बघेल वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जमीन विवाद को लेकर डंडा, चाकू और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान सहदेव के पिता बसंत सक्सेना और इतवारीन बाई के साथ भी मारपीट की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

10 लोगों के खिलाफ FIR

हमले में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मामला शांत होने पर परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सहदेव सक्सेना की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष के बिनोद बघेल (37) ने भी कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बसंत सक्सेना के साथ उसका पुराना जमीन विवाद है, जिसका मामला धरमजयगढ़ न्यायालय में चल रहा है।बिनोद के मुताबिक, वह अपने गांव से तीन मजदूरों को लेकर पत्थलगांवखुर्द कापू जा रहा था।

इसी दौरान बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना ने पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी और डंडे, हाथ-मुक्के से मारपीट की। हमले में उसे चोटें आईं।

दूसरे पक्ष के 4 लोगों पर भी अपराध दर्ज

बिनोद बघेल की शिकायत पर पुलिस ने बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47