ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Bharat Jodo Yatra: तेज बर्फबारी के बीच राहुल बोले- मैंने यात्रा से बहुत कुछ सीखा, लोगों का मिला अपार समर्थन

BHARAT JODO YATRA : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होने जा रही है। राहुल के नेतृत्व में की जा रही इस यात्रा में आज कई विपक्षी पार्टियों को बुलाया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाने का फैसला किया। वहीं, यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैंने इस यात्रा से बहुत कुछ सीखा है और लोगों ने अपार समर्थन दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

देश को बांट रही भाजपा

भाई ने लोगों का दर्द जाना- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई कन्याकुमारी से 4-5 महीने पैदल चला और वे जहां भी जाते, लोगों से उन्हें काफी प्यार मिलता। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस देश में अभी भी देश के लिए, इसकी विविधता के लिए एक जुनून है जो सभी भारतीयों के दिलों में बसता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राहुल ने मां और बहन को लिखा संदेश

प्रियंका ने कहा कि जब मेरा भाई कश्मीर आ रहा था, तो उसने मेरी मां और मुझे एक संदेश भेजा। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल कश्मीर को अपने घर की तरह मानते हैं और इसलिए ही राहुल ने कहा था कि मेरे परिवार के लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं।

गोडसे की विचारधारा ने कश्मीर से सब छीना

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती राहुल की इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में आज भी शामिल हुईं। उन्होंने बर्फबारी के बीच लोगों को संबोधित किया और राहुल गांधी की खूब प्रशंसा की। मुफ्ती ने कहा कि राहुल ने यात्रा में कहा था कि वे कश्मीर में अपने घर आ गए हो ऐसा लगता है, लेकिन यह उनका घर ही है। पीडीपी नेता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया, वह इस देश से वापस मिल जाएगा और राहुल गांधी में देश आशा की किरण देख रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!