Advertisement

भाजपा में शामिल हुई कटनी की महापौर प्रीति सूरी, निर्दलीय जीती थी महापौर चुना

भोपाल। कटनी की महापौर प्रीति सूरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। प्रीति सूरी ने कटनी नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। उनके साथ ही तीन निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए।
कटनी महापौर प्रीति सूरी भाजपा विधायक संजय पाठक के साथ आज भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा आदि की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। कटनी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित दूसरे स्थान पर रही थी।प्रीति सूरी को इस चुनाव में 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। प्रीति सूरी ने भाजपा की बागी प्रत्याशी के रूप में कटनी निगम का चुनाव लड़ा था। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के विकास का भरोसा दिलाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि कटनी चुनाव में भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहा। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस के 15 पार्षद जीते थे। वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57