Advertisement

क्षेत्रीय कार्यशाला में लोहा ले जाने पर अड़ा युवक अभियंता को जान से मारने की धमकी

क्षेत्रीय कार्यशाला में लोहा ले जाने पर अड़ा युवक अभियंता को जान से मारने की धमकी
गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर अमर स्तंभ न्यूज़-जबरन दिनदहाड़े क्षेत्रीय कार्यशाला में लोहा चोरी करने घुसे आदतन युवक अभियंता द्वारा रोके जाने पर जान से मारने की धमकी दी आधे घंटे तक लोहा ले जाने की जिद्द व धक्का-मुक्की करता रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर के क्षेत्रीय कार्यशाला में माइनस कालोनी के अंबेडकर स्कूल लाइन मे रहने वाला आदतन नशेड़ी एवं चोर प्रवृत्ति का युवक जिसका नाम के डी आत्म करमू बताया जाता है आज गेट खोल कर लोहा चोरी कर रहा था। क्षेत्रीय कार्यशाला में रखा दो नग बारी से बारी से कर्मचारियों को धमकी दे कर कन्वेयर रोलर सेल जिसकी वजन लगभग 10 किलोग्राम बताई जा रही है पार कर दिया तीसरी बार कार्यशाला के अभियंता डीके गुहा की नजर पड़ी तो वे दौड़कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया परंतु जबरन युवक यह कहते हुए कि हम पुलिसकर्मी के भाई हैं हमें तुम रोक नहीं सकते रुकोगे तो इसका बुरा नतीजा होगा फिर मत कहना । जबरन तीसरी बार भी जबरन ले जाना चाहा जिसे इंजीनियर रुकने का पूरा प्रयास किया तथा उसे उलझा रखा इसी बीच सुरक्षा विभाग को फोन से सूचना दी जिसकी भनक लगने के बाद भी युवक ने कन्वेयर रोलर सेल ले जाने पर डाटा रहा जिसे डी के गुहा ने धमकी का परवाह किए बगैर उलझा रखा 15 मिनट के बाद सुरक्षाकर्मी संतोष साहू पहुंचे जिसे देखकर युवक उसे भी ललकारते हुए कहा कि थोड़ा और इधर आओ फिर मैं तुम्हें बताता हूं। बाहर हाल इस घटना की संपूर्ण जानकारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉक्टरअमित सक्सेना को दी। महाप्रबंधक ने डीके गुहा को संपूर्ण जानकारी सीसी कैमरे फुटेज एवं प्रमाणिकता के साथ विश्रामपुर थाना में शिकायत करने का निर्देश दिया। अभियंता डीके गुहा ने सुरक्षा विभाग को लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि दिनदहाड़े आरोपी युवक के डी जो खुद को सेवा निवृत कर्मचारी कर्मचारी बताया जाता है वह अपने को कथित पुलिसकर्मी का भाई के नाम का धौंस दिखाते हुए कनवेयर रोलर सेल को दो नग ले गया तीसरी बार भी ले जाने पहुंचा जिसे रोकने पर सबक सिखाने की धमकी देता रहा ।सुरक्षाकर्मी के आने पर वह नर्सरी में भाग खड़ा हुआ जाते जाते वह अंतिम परिणाम भुगतने धमकी देता रहा । इस संबंध में थाना प्रभारी कीड़ी बनर्जी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57