Advertisement

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ मुंगेली विधानसभा में, पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए

मुंगेली। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ मुंगेली विधानसभा में हुआ. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए. पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली संजीत बनर्जी ने बताया की कांग्रेस की देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है.

इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल गांधी के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इसमें महंगाई रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है। हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गौरतलब है कि युवा जनप्रतिनिधि संजीत बनर्जी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रूप से आमजनों के बीच छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. इसमें उन्हें आम जनों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है. संजीत बनर्जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से हमारी कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बनी है, तब से लगातार आम जनों के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं बनर्जी ने कहा कि हम सभी मुंगेली विधानसभा के आम जनों के बीच जाकर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तो वही में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM