ताजा ख़बरेंनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

सीएम केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गोली मारने की धमकी मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने दिल्ली के सीएम को फोन पर धमकी दी थी, जिसके चलते आरोपी को ट्रेस किया जा सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली गेट स्थित एक आई सेंटर में नर्सिंग अर्दली का काम करता है। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!