Advertisement

Ambikapur : दिव्यांग दंपत्ति को मिली एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि………………

दिव्यांग दंपत्ति को मिली एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि………………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में दिव्यांग दंपत्ति को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत एक लाख रुपये का चेक मिला। प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई के द्वारा चेक प्रदान किया गया। अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 4 नवापारा निवासी दिव्यांग जेवियर एक्का एवं हरियारो भगत ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि हेतु आवेदन किया था। उनके आवेदन को स्वीकृत करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को जनचौपाल में दंपत्ति को एक लाख रुपये का चेक दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के आवेदन के लिए दंपत्ति में से  कोई भी एक दिव्यांग हो तथा विवाह को 6 माह से अधिक न हुआ हो। योजना अंतर्गत दंपत्ति में दोनों दिव्यांग होने पर एक लाख तथा एक दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47