ओडिशा: क्या स्वास्थ्य मंत्री की हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश है? परिवार को भी शक, विपक्ष ने लगाया ये आरोप

ओडिशा: 29 जनवरी के दिन ओडिशा से ऐसी खबर सामने आई जिसे सूनकर पूरा देश दंग रह गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मार दी गई थी। ASI गोपाल दास ने गोली मारी थी। आरोपी की पत्नी का कहना था कि गोपाल दास को छुट्टियां नहीं मिल रही थी, इस वजह से वह मानसिक रूप से बीमार था। लेकिन ओडिशा में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के पीछे ‘गहरी साजिश’ है। दोनों पार्टियों ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन कर हत्या के पीछे की ‘साजिश’ का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दिया। गौरतलब है कि दास(60) की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल दास ने रविवार को झारसुगुडा में गोली माकर हत्या कर दी थी। वहीं, सरकार ने झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ का तबादला कर दिया है। भाजपा ने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की, जबकि कांग्रेस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)