Advertisement

एक्शन मोड में सीबीआई, 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 50 जगहों पर छापेमारी, इस केस से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली: सीबीआई ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद के प्रश्न पत्रों के कथित रूप से लीक होने से संबंधित दो मामलों की चल रही जांच से संबंधित है। जिन राज्यों में ये छापेमारी की गई है, उसमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा शामिल हैं। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दस्तावेजों की जांच के दौरान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि में स्थित विभिन्न बिचौलियों की कथित भूमिका का खुलासा हुआ। आरोप है कि वे संगठित तरीके से परीक्षा के पेपर लीक करने के लिए सांठगांठ कर रहे थे। जांच जारी है।

किन जगहों पर हुई छापेमारी

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर

बिहार: नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, पटना, नवादा

उत्तराखंड: हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली

पंजाब:  पठानकोट

यूपी: जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, अम्बेडकर

हरियाणा: रेवाड़ी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47