फिर बरामद हुई भारत-पाकिस्तान सीमा से करोड़ों की हेरोइन, तलाशी अभियान जारी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के तस्करों की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान की सीमा से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद किए हैं। बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर में सीमा पार से भेजी गई करोड़ों रुपए मूल्य की 3 पैकेट हेरोइन को जप्त किया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बॉर्डर के पास रेंगने के निशान दिखे

बीएसएफ से बताया कि 31 जनवरी को तड़के सुबह पंजाब के फिरोजपुर जिले में घने कोहरे के बीच, सीमा पर तैनात सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मबोके गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास रेंगने के निशान देखे। इसके बाद इलाके की तलाशी के दौरान जवानों ने पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे हुए 3 पैकेट बरामद किए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आस-पास के इलाकों में तलाशी जारी

एक अधिकारी ने बताया कि पैकेट को खोलने पर उसमें से करीब 1.786 किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल आसपास के इलाके में बीएसएफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की किसी भी नापाक साजिश को विफल किया जा सके। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं ये हेरोइन ड्रोन के जरिए तो नहीं भेजी गई है।