Advertisement

दिल्ली में कोहरे का कहर, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर देरी से चल रहीं फ्लाइट्स

दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठंडी हवा और कोहरे की वजह से न सिर्फ आम लोगों को दिक्कत आ रही है, बल्कि रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्लाइटें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने जाने वाली उड़ानों पर विपरीत मौसम का असर पड़ा है। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

दिल्ली से आई फ्लाइट वापस भेजी

घने कोहरे का असर दिल्ली के साथ ही जयपुर पर भी पड़ा है। यही कारण है कि जो फ्लाइट्स दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही हैं, उनका संचालन भी बाधित हुआ है। मौसम खराब होने की वजह से सुबह 6 से 9:30 बजे तक 15 से अधिक उड़ानों पर इसका असर रहा। इससे पहले जयपुर से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी दो घंटे डिले हुई थीं। उदयपुर की फ्लाइट भी एक घंटे लेट हुई।

वहीं जैसलमेर जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया है। कल मंगलवार को अलायंस एयरलाइन की दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट संख्या 9 आई 843 को 45 मिनट चक्कर लगाने के बाद पुन:दिल्ली भेज दिया। ये फ्लाइट सुबह 8.30 बजे जयपुर आती है। इसके अलावा जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी देरी से रवाना किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47