Advertisement

डायबिटीज में पपीता खाना चाहिए या नहीं? जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

डायबिटीज में पपीता खाना चाहिए या नहीं (Is Papaya Good For Diabetes in hindi): पपीता हाई फाइबर से भरपूर फूड है जो कि पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज में पपीता खाने को लेकर बहुत से लोग सोच में रहते हैं। जी हां, ऐसा इसलिए कि पपीता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 है यानी कि ये पूरी तरह से लो शुगर वाला फ्रूट नहीं है। लेकिन, इसके बाद भी एक्सपर्ट डायबिटीज में इसके सेवन का सुझाव देते हैं। क्योंकि, ये डायबिटीज में होने वाली कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं विस्तार से।

डायबिटीज में पपीता खाने के फायदे-Papaya benefits in diabetes

पपीता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 है। यानी कि यह आपका शुगर तेजी से नहीं बढ़ाएगा। इसके अलावा डायबिटीज में पपीता खाने के पीछे एक कारण और यह है कि इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि इंसुलिन सेल्स को तेजी से बढ़ावा देते हैं और शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते है। यानी की पपीता की मदद से आपके शरीर का इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ सकता है जिससे शरीर को भोजन से अतिरिक्त चीनी और फैट अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या को दूर करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डायबिटीज में पपीता खाने का सही तरीका-How much papaya can a diabetic eat in hindi
डायबिटीज में पपीता खाने का आपको एक सही तरीका अपनाना होगा नहीं तो आपका शुगर तेजी से बढ़ भी सकता है। जी हैं, जैसे कि American Diabetes Association की मानें तो, डायबिटीज के रोगियों को प्रति दिन एक कप से ज्यादा पपीता नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है। साथ ही अगर ये पपीता आप नाश्ते के बाद और दिन में 10 बजे के करीब खाएं तो आपके लिए और फायदेमंद होगा।

इसे आप डाइट में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। जैसे कि आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं। दिन में  लंच के बाद स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आप इसे विभिन्न प्रकार से खा सकते हैं। बस कोशिश करें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57