अनियंत्रित मर्सिडीज कार में पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, एक की मौत

अनियंत्रित मर्सिडीज कार में पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, एक की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नोएडा, नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित एल्डिको चौराहे के पास बीती रात एक मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में स्थित एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (एसीई) नामक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करने वाले अनुज सहरावत का नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक सोसाइटी में मकान है। उन्होंने बताया कि बीती रात को सहरावत नोएडा से रात करीब एक बजे दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-93 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।.