Advertisement

CG ACCIDENT : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

दुर्ग। जिले के अंडा थाना से कुछ दूर अंधे मोड़ पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंडा थाने से लगभग 6 किलोमीटर दूर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव निवासी दो युवक केवल पटेल पिता दूजराम पटेल (23 साल) और परमानंद ठाकुर पिता मयाराम ठाकुर (25 साल) 29 जनवरी को बाइक से अंडा आए थे। वो लोग जसगीत का कार्यक्रम देख कर रात 9.30 अपने घर वापस लौट रहे थे। अंडा थाने से एक किलो मीटर दूर अंडा इतवारी बाजार मोड़ के पास अंधे मोड़ में उनकी बाइक ट्रक जा टकराई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस से घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अंडा पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47