त्रिपुरा में नड्डा शुक्रवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
अगरतला, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।.
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं।.









