Advertisement

CG CRIME : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के तनौद गांव में भतीजों ने जमीन विवाद में अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को पटवारी कार्यालय के सामने भतीजों ने अपने चाचा पर पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। जिसके बाद दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

तनौद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के काम से बिलासपुर जिले के सोनलोहर्षि गांव से 67 वर्षीय खोलबहरा साहू आया हुआ था। वो पटवारी ऑफिस के सामने बैठा था, वहीं पामगढ रेवेन्यू इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ऑफिस मे सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीण के दोनों भतीजे संतोष साहू और उत्तम साहू वहां पहुंचे। दोनों सीमांकन का विरोध करने लगे। सीमांकन को लेकर उपजे विवाद को रोकने के लिए पटवारी ने अनावेदक को आवेदन देने के लिए कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस बीच संतोष साहू और उत्तम साहू अपने चाचा खोलबहरा साहू के साथ हाथापाई करने लगे, जिसे पटवारी और आरआई ने रोका और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर जाने को कहा। अधिकारियो की बात सुनकर दोनों पक्ष कार्यालय के बाहर गए, जहां संतोष साहू और उत्तम साहू ने अपने चाचा के सिर पर पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर ही चाचा दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47