Advertisement

सूरजपुर सँयुक्त संवेदना समिति ने दिवंगत शिक्षिका के परिजनो को दी “एक लाख” की संवेदना राशि।

सुरजपुर / सूरजपुर जिले में छ ग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के तत्वाधान में संयुक्त संवेदना योजना अंतर्गत शा.प्रा.शाला दर्रीपारा जयनगर सूरजपुर में पदस्थ अनुपमा श्रीवास्तव के कोविड संक्रमण पश्चात दिवंगत होने पर जिले के पांच सौ पचपन शिक्षक सदस्यों ने उनके परिजनों को संवेदना बतौर एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया और अनुपमा मेडम को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी बतातें है कि कई दिनों से सँयुक्त टीम से जुड़े पदाधिकारियो के मन मे एक ऐसी योजना शुरू करने की मंशा थी जो कि शिक्षको के द्वारा और शिक्षको के लिए संचालित हो। जीते जी तो सभी साथ देते है परंतु मृत्यु पश्चात भी यदि दिवंगत शिक्षक के आश्रितों के लिए जिले के शिक्षको का समूह सदैव खड़ा रहे तो यही सबसे बड़ी संवेदना और श्रद्धांजलि होगी,इसी सोच के साथ संयुक्त टीम सूरजपुर ने चंद महीनो पहले कुछ सदस्यों के साथ संयुक्त संवेदना नामक योजना की शुरुवात की ओर देखते ही देखते अब तक जिले भर से “पांच सौ पचपन” शिक्षक सदस्य इस योजना से जुड़ चुके है।
इस योजनांतर्गत जुड़ने वालो सदस्यों के लिए मात्र पाँच सौ रुपये की वार्षिक सदस्यता राशि निर्धारित है,योजना से जुड़े किसी भी सदस्य की मृत्यु पर साथी शिक्षक सदस्यों द्वारा उनके आश्रितों को एक लाख रुपये की संवेदना राशि प्रदान कर उनकी अनुकम्पा नियुक्ति,दिवंगत के स्वत्वों का पूर्ण भुगतान सहित आजीवन हर परिस्थिति में दिवंगत शिक्षक के आश्रितों की मदद करना है।
सचिन त्रिपाठी ने बताया कि आज के समय मे इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजनातंर्गत दिवंगत शिक्षक के आश्रितों के साथ जिले के पांच सौ पचपन शिक्षक एक जुट हो खड़े है तथा आने वाले समय मे जिले के सभी शिक्षक साथी इस पुनीत कार्य मे सहभागी बनेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57