Advertisement

TMKOC के तारक मेहता ने लिया संन्यास! फैंस को लगा झटका, माथे पर भस्म और पीले कपड़े पहने आए नजर…

नई दिल्ली : तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इंस्टा पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं। आम तौर पर अपने पोस्ट से हंसने-हंसाने या मैसेज देने वाले शैलेश लोढ़ा ने मंदिर में मैडिटेशन करते हुए फोटो पोस्ट की है। वो साधु संतों जैसे कपड़े पहन ध्यान लगा रहे हैं। तस्वीर में शैलेश लोढ़ा ने पीले रंग की धोती और गमछा पहना है। माथे पर टीका और भस्म लगा हुआ है। फोटो बताती है कि वे किसी मंदिर में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने लिखा- हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक्टर की ये फोटो पोस्ट होते ही वायरल होने लगी है। कमेंट सेक्शन में कोई जय श्री राम लिख रहा है तो कोई ओम नम:शिवाय। इसके अलावा काफी सारे लोग ऐसे हैं जो शैलेश लोढ़ा से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं। शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- तारक मेहता शो देखने के लिए भी शक्ति चाहिए, अब ये शो नहीं देखा जा रहा है। दूसरा लिखता है- सर आप तारक मेहता का उल्टा तश्मा में वापस आ जाइए। यूजर ने लिखा- आपमें कितने गुण भरे हैं लेखक भी हो, कवि हो, अभिनेता भी हो, और क्या क्या हो सर अद्भुत कलाकार हैं आप! मुझे नही पता था फिर भी आपकी प्रशंसा करने का मौका मिल गया। एक यूजर ने शैलेश लोढ़ा के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी। कईयों ने मजे लेते हुए ये भी कहा कि एक्टर ने संन्यास तो नहीं ले लिया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47