Advertisement

BIG NEWS : जंगल में लगी भीषण आग, 13 लोगो मारे गए, बताई गई यह वजह

south america : साउथ अमेरिका के देश चिली आग की लपटों में झुलस रहा है। दरअसल चिली के जंगलों में भीषण आग लग गई है। जिसमें कम से कम 13 लोग के मारे जाने की सूचना मिली है। सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चिली के अधिकारियों ने कहा कि देश में गर्मी की लहर के चलते चिली में जंगल में लगी आग के कारण 14,000 हेक्टेयर भूमि भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

सांता जुआना शहर में 1 दमकलकर्मी सहित 11 की मौत

चिली की राजधानी सैंटियागो से लगभग 310 मील (500 किमी) दक्षिण में बायोबियो के सांता जुआना शहर में एक दमकलकर्मी सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई है। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि ला अरूकानिया के दक्षिणी क्षेत्र में एक आपातकालीन-सहायता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त भी हो गया था जिससे पायलट और एक मैकेनिक की मौत हो गई है।

बायोबियो के जंगलों में लगी है अधिक आग

सैंटियागो की राजधानी शहर से लगभग 560 किलोमीटर (348 मील) दक्षिण में स्थित बायोबियो के जंगलों में अधिक आग लगी है। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बायोबियो और पड़ोसी क्षेत्र न्यूबल के खेती और वन क्षेत्रों में तबाही की स्थिति घोषित कर दी गई है। तो वहीं सैनिकों और अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती को बढ़ा दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

63 विमानों का बेड़ा कर रहा है आग बुझाने की मशक्कत

आंतरिक मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि जंगलों में लगी आग के कारण सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि देश भर में आग लगने की 39 घटनाएं हुई हैं। टोहा ने पत्रकारों से यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में यहां की स्थितियां और अधिक जोखिम भरी होने वाली हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना की मदद से 63 विमानों का बेड़ा आग बुझाने की मशक्कत में लगा है।

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक न्यूबल और बायोबियो पहुंचेंगे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने शुक्रवार को अपनी गर्मियों की छुट्टियों को कैंसल कर दिया है। वह न्यूबल और बायोबियो की यात्रा करेंगे। बता दें कि वहां कि कुल आबादी लगभग 2 मिलियन है। शुक्रवार को मौसम के पूर्वानुमान ने न्यूबल की राजधानी चिल्लन में 38 डिग्री सेल्सियस (100 डिग्री फ़ारेनहाइट) से अधिक तापमान रहने की भविष्यवाणी की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57