Advertisement

जगद्गुरु गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। विवादों से घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भविष्यवाणी की है कि 2024 में पीएम मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के गुरु ने ये भी बताया कि मोदी सरकार में उनको कौन-कौन से बड़े काम करवाने हैं।

तीसरी बार भी आएंगे पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य को कहते सुना जा सकता है कि आपने कोई कसर नहीं छोड़ी, लाठीचार्ज कराया वो तो मेरी जान बच गयी। कम से कम भाजपा ने पद्मविभूषण देकर मेरी योग्यता का सम्मान तो किया। उन्होंने कहा कि मेरी बात मानकर राम मंदिर बना। आप जान लीजिए मैं फिर भविष्यवाणी कर रहा हूं। पीएम मोदी तीसरी बार भी आएंगे और अबकी बार बहुत बड़े-बड़े काम होने हैं। गोवध बंद करवाना है और हिंदी को राष्ट्र भाषा बनवाना है।

रामचरित मानस बैन पर दी चुनौती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जगद्गुरु रामभद्राचार्य को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि रामचरितमानस पर बैन लगाने की जो वकालत कर रहे हैं एक नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। इसके अलावा बिहार के भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हैं। मैं आप लोगों को खुली चुनौती दे रहा हूं, मेरे सामने आइए। मेरे सामने आकर मुझसे चर्चा कीजिए। कौन से पृष्ठ पर, किस चौपाई से आपको आपत्ति है, मैं उसका समाधान करूंगा।

बागेश्वर धाम के महंत के गुरु रामभद्राचार्य ने अपने शिष्य का समर्थन करते हुए कहा कि लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं इसीलिए भ्रम फैलाया जा रहा है। धीरे-धीरे सब शांत हो जाएगा और धीरेंद्र शास्त्री का समाज में उत्कर्ष होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि वह अपने गुरुजनों और पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रसाद बांट रहे हैं। धीरेंद्र जो कर रहे हैं, वो चमत्कार नहीं नमस्कार है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल करने वाले हिंदू हैं, लेकिन जयचंद हैं। उन्हें धमकी मिल रही हैं इसलिए उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57