Advertisement

अग्निवीर भर्ती : पहले देना होगा ऑनलाइन एग्जाम, फिर होगा फिटनेस टेस्ट…

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अहम फैसला लेते हुए ‘अग्निवीर’ भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। बदलाव के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

सूत्रों के अनुसार पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन देश भर में लगभग 200 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है इस प्रक्रिया से चयन के दौरान काफी मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा, “इस प्रक्रिया की मदद से देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को भी कम किया जाएगा।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नई भर्ती प्रक्रिया के चरण
पहला चरण – ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा
दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट। लिखत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इसमें बुलाया जाएगा।
तीसरा चरण – मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
चौथा चरण – आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन होगा।
पांचवां चरण – डॉक्यूमेंटेशन होंगा।
छठा चरण – ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग।

आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में अभ्यर्थियों की तादाद कम होगी और वहां की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57