Advertisement

मोदी सरकार के खिलाफ, निवेशकों और बैंक ग्राहकों के हित में कांग्रेस ने दिया धरना

जांजगीर केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में उत्पन्न आर्थिक विषमताओं के कारण देश में आए आर्थिक चुनौतियों के खिलाफ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के तत्वावधान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा जांजगीर के सामने प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया।

अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के खुलासे से शेयर बाजार में उपजे उथल पुथल की स्थिति के कारण अदानी समूह के साख में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे देश के करोड़ों  मध्यमवर्गीय निवेशकों द्वारा लगाई गई पूंजी पर संकट के बादल मंडरा रहा है। जिस पर केंद्र की मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संतोषप्रद जवाब न मिलने से संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। जिस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संयुक्त संसदीय समिति गठित कर जांच की मांग की गई है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मौन धारण किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आयोजित धरना कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव इंजी रवि पांडेय, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता थवाईत, जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष हरदेव टंडन, वरिष्ठ नेता देवेश सिंह, जिला युंकाध्यक्ष प्रिस शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, श्रम कल्याण मंडल सदस्य हर प्रसाद साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, जनपद पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री गिरधारी यादव, जिला महामंत्री आभास बोस, नगर पालिका सभापति द्वय रामबिलास राठौर, सीमा शर्मा, एल्डरमैन हीरा उपाध्याय, दीपक आसना, अजीत सिंह राणा, किसान नेता महारथी बघेल सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47