
शराब में कमीशनखोरी का आरोप को लेकर शराब दुकान में पोस्टर चस्पा कर भाजयुमो का प्रदर्शन…….
शराब में कमीशनखोरी का आरोप को लेकर शराब दुकान में पोस्टर चस्पा कर भाजयुमो का प्रदर्शन
मनोज यादव/न्यूज/रिपोर्टर/बलरामपुर:- भाजयुमो मंडल रामानुजगंज के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब बिक्री में इस सरकार द्वारा लगभग दो हजार करोड़ की कमीशनखोरी घोटाला को लेकर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अशर्फी यादव के नेतृत्व में रामानुजगंज शराब दुकान में पोस्टर चस्पा कर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार के द्वारा शराब घोटाला को लेकर रामानुजगंज शराब दुकान और मुख्य चौक-चौराहों पर पोस्टर चिपकाया । भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष असर्फी यादव के द्वारा बताया गया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनके भ्रष्ट साथी बैकग्राउंड में रहकर भोले-भाले आदिवासी मंत्री कवासी लखमा को फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची है । सारा खेल भुपेश बघेल खेल रहे हैं। शराब बंदी के नाम पर हजारों करोड़ लूटने में लगे हैं। जिसका जवाब जनता देगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, इरफान अंसारी,अनोज यादव, विक्रम गुप्ता, सिद्धांत यादव,नंदकिशोर गुप्ता,बिट्टू पाल,कृपाशंकर गुप्ता, सतीश जसवाल आशीष, ललन गुप्ता, यादव,कलाम मंसूरी,अमित सिंह,कर्तव्य यादव,संदीप कुशवाहा,रिशु कश्यप,मनोज सिंह,प्रिंस सिंह,पिंटू सिंह,अनिल कुशवाहा, सोनू यादव,सतेंद्र यादव, सोमारू उपस्थित थे।












