ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

स्वभाव से बड़े चंचल होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, ये है इनकी सबसे बड़ी कमी, इससे खाते हैं मात

ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व माना गया है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में पूरा एक पार्ट अंकज्योतिष पर आधारित है। मूलांक पर आधारित यह अंक ज्योतिषशास्त्र अंक 0 से लेकर अंक 9 तक होता है। अंकशास्त्र में हर एक अंक का अपना अलग महत्व और खासियत बताई गई है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आज बता रही हैं मूलांक 2 वालों की खासियत…तो अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 माना जाएगा। तो आइए जानते हैं मूलांक 2 के लोगों के बारे में सबकुछ ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

Mulank 2 से जुड़े लोगों पर नेगेटिविटी रहती है हावी
मूलांक 2 : इस अंक पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। अंकशास्त्र के मुताबिक मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव से बेहद भावुक और चंचल होते हैं। लेकिन नेगेटिविटी इनकी परेशानी का कारण बनती है। वहीं इनका दिल किसी के बुरे व्यवहार से जल्दी दुखी हो जाता है। यह अपनी लाइफ को लेकर इंसिक्योर महसूस करते हैं। मूलांक 2 के लोग तन के साथ-साथ मन से भी खूबसूरत होते हैं। ये लोग सुंदर लोगों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोगों के बारे में खास बातें।

बुद्धिजीवी होते हैं मूलांक 2 वाले लोग
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के लोग मन के धनी होते हैं। ये लोग बौद्धिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों में ज्यादा सफल होते हैं। अपने इस गुण के कारण ये लोग दूसरों से ज्यादा सम्मान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल भी परेशान नहीं होते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Mulank 2 बचत करने में होते हैं माहिर
मूलांक 2 के लोग बचत करने में माहिर होते हैं। सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि, व्यापार में ये खूब नाम कमाते हैं। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं। अच्छी छवि और मृदु-भाषी होने के कारण इनमें राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं। वहीं जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, वे लोग प्रसिद्धि हासिल करते हैं।

2 इन कमियों से खाते हैं मात
मूलांक 2 की सबसे बड़ी कमी होती है उनके अंदर दबी निरंकुशता की भावना। इनमें नेतृत्व का गुण तो जन्मजात होता है, लेकिन कभी-कभी यही नेतृत्व क्षमता निरंकुशता में बदल जाती है। इसके कारण इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन्हें इस कमी को दूर करना चाहिए। कई बार ये लोग बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में ही बड़े फैसले भी ले लेते हैं। ऐसा करने से ये लोग जीवन में पछतावा भी झेलते हैं। हालांकि मूलांक 2 के कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं।

 मूलांक 2 के लिए शुभ दिन, डेट और रंग
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सोमवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ होता है। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20, 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती है। यदि भविष्य के लिए कोई बड़ा कदम उठाना चाहते हैं, तो इनके लिए ये तिथियां विशेष रूप से अच्छी मानी जाती हैं। प्रदोष व्रत और पूर्णिमा का व्रत इनके लिए उत्तम फलदायी माना गया है। इन्हें भगवान शिव की पूजा उपासना करनी चाहिए। वहीं रंग की बात करें तो मूलांक 2 के लोगों के लिए सबसे शुभ रंग सफेद माना गया है। इसके बाद नारंगी रंग भी इन्हें शुभ फल देने वाला होता है। मूलांक 2 के लोगों के लिए काला, बैंगनी, नीला रंग अशुभ या कहें कि बिल्कुल वर्जित माना गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!