ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी : नाबालिग की घर में गोली मारकर हत्या, 3 पर केस दर्ज

यूपी : नाबालिग की घर में गोली मारकर हत्या, 3 पर केस दर्ज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के घिलोरा गांव में 14 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़िता की दादी की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय रिया, जो कक्षा 8 में पढ़ती थी, घटना के समय घर में अकेली थी।

उसके पिता विजय सिंह गुर्जर और मां मनीषा देवी अपने पांच महीने के बेटे का इलाज कराने बरेली शहर गए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उसकी दादी रामस्नेही देवी देर शाम तक खेत में काम कर रही थीं। जब वह खेत से लौटी तो पीड़िता का शव देखा।

दादी के रोने की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान रमेश कुमार घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

एसएचओ दानवीर सिंह ने कहा, पीड़िता की दादी की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक ही गांव के निवासी तीन संदिग्धों जुगेंद्र सिंह, उनके भतीजे राजीव और उनके बेटे राहुल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, अपनी पुलिस शिकायत में दावा किया है कि जमीन संबंधी मामलों को लेकर परिवार की आरोपी से पुरानी दुश्मनी थी।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!