ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने लखनऊ में किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन, अंबानी ने कहा- प्रदेश के सभी जिलों में इसी साल 5G सर्विस

लखनऊ: पीएम मोदी ने आज लखनऊ की वृदांवन तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी सुबह आज सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Reliance Group Chairman Mukesh Ambani) भी उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लिया। यह समिट 12 फरवरी तक चलेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुकेश अंबानी ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि रिलायंस (Reliance) उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में दूरसंचार, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के लिए आशा का केंद्र बन गया है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा। Jio 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा।

यूपी के मंत्रियों ने क्या कहा
राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!