छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

जर्मन मेड पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को जर्मनी मेड पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यदि आरोपी को समय पर गिरफ्तार न किया जाता तो वो किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकता था। आरोपी ने पिस्टल के साथ अपने पास धारदार चाकू भी रखा हुआ था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि संजय नगर सुपेला निवासी रवि गायकवाड़ उर्फ अमर सिंह नाम का युवक अपने पास घातक हथियार रखा हुआ है। वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहा है। एसपी दुर्ग के निर्देश पर युवक पर नजर रखी। इसके बाद उसे घेराबंदी करके शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर रवि के पास से जर्मन मेड पिस्टल के साथ ही 20 राउंड जिंदा कारतूस और धारदार चाकू मिला है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस का कहना है कि वो आरोपी को रिमांड पर लेगी। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, कि वह इतना घातक हथियार कहां से लाया था। उसे हथियार सप्लाई करने वाला कौन था। उसके साथ और कौन मिला है और वो लोग किस बड़े अपराध को अंजाम देना चाहते थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!