Advertisement

कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करूंगी -जया किशोरी

नई दिल्ली। इस समय बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी को लेकर मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जया किशोरी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जया किशोरी ने अपनी शादी के सवालों पर साफ तौर पर जबाव दे दिया है। इस समय जया किशोरी की भागवत कथा मध्यप्रदेश के नागदा में हो रही है। जहां एक बार फिर वह मीडिया के सामने आई। मीडिया के सामने जया किशोरी ने विवाह पर कहा कि शादी जीवन का एक अहम संस्कार है। उनके द्वारा जारी इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अब बात यह है कि जया किशोरी आखिर किससे विवाह करेंगी। इस सवाल पर भी जया किशोरी ने साफ कर दिया है कि वह किससे शादी करेगी। 27 साल की जया किशोरी ने मीडिया के सामने यह स्पष्ट कहा कि वह कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करना चाहती हैं। जया का मानना है कि वह अपने माता-पिता से अलग नहीं रह सकती हैं। शादी के बाद पति के घर जाना होता है, इसलिए दूसरे शहर में शादी होने पर उन्हें भी अपने माता-पिता से अलग होना होगा।

बता दूं कि श्री हिंदू सनातनी जागृति मंच के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम के अंतिम दिन की कथा में विदुषी जया किशोरी ने कहा कि भागवत महापुराण की कथा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। कथा के दौरान उन्होंने वर्ण व्यवस्था की व्याख्या भीं की। हालांकि नागदा में उनकी शादी और भावी जीवनसाथी को लेकर की गईं टिप्पणियों के कारण चर्चा कथा से ज्यादा जया किशोरी की हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57