Advertisement

किसान महापंचायत का बड़ा फैसला – 20 मार्च से फिर शुरू होगा किसान आंदोलन

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से किसानों के जुटने का  क्रम शुरू होने वाला है। इसकों लेकर घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है की 20 मार्च से किसान आंदोलन की शुरूआत होने जा रही है। मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में इसकों लेकर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी में गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करने की मांग की है। राकेश टिकैत ने कहा कि नलकूपों पर किसी भी कीमत पर बिजली के मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसके लिए चाहे पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ, पर मीटर नहीं लगेगा। टिकैत ने इस दौरान ऐलान भी किया कि 26 जनवरी 2024 को पूरे देश में ट्रैक्टर परेड होगी। राकेश टिकैत ने किसानों को चेताया कि जमीन छीनने की तैयारी हो रही है। गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है। उन्होंने कहा की हमारे आंदोलन का अगला पड़ाव दिल्ली होगा। 20 मार्च से संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57