Advertisement

पीएम मोदी ने IAP को किया संबोधित, कहा-आशा के प्रतीक हैं फिजियोथेरेपिस्ट्स

नई दिल्ली : आज गुजरात के अहमदाबाद में इंडियन सोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP) के 60वें सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित किये । उन्होंने सबोंधन की शुरूआत में पहले सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के फिजियोथेरेपिस्ट्स की जमकर तारीफ की।

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही है जिसकी ज़रूरत बार-बार मरीज को न हो। हम कह सकते हैं कि लोगों को सेल्फ रेजिलियन बनाना यही अपना गोल है। उन्होंने आगे कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है तो आपके प्रोफेशन के लोग आसानी से यह समझ सकते हैं कि यह हमारे देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण क्यों है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अचानक चोटिल होता है तो उसके लिए यह सिर्फ फिजिकल ट्रॉमा नहीं होता बल्कि यह एक मेंटल ट्रॉमा भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करते बल्कि उसे हौसला भी देते हैं। अकसर मुझे भी आपके प्रोफेशन और आपके प्रोफेशनलिज्म से काफी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि कोई चोट,दर्द, युवा,खिलाड़ी,बुर्जुग हो या फिर फिटनेस के मुरीद हो फिजियोथेरेपिस्ट हर परिस्थिति हर उम्र के लोगों के सहयोगी बनकर उनकी तकलीफ दूर करते हैं। आप मुश्किम समय में सिम्बल ऑफ हॉप बनते हैं।

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना हो या फिर सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत देश में एक मजबूत सोशल सिक्योरिटी नेट तैयार हुआ है। आज इससे देश का गरीब और देश का मध्यम वर्ग बड़े सपने देख सकता और उसे पूरा करने का साहस जुटा पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के गरीबों को एक सपोर्ट की जरूरत थी, बैंक खाता खुलवाना हो, शौचालय बनवाना हो या लोगों तक नल का जल पहुंचाना हो हमने ऐसे कितने ही अभियानों से लोगों को सपोर्ट किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57