Advertisement

आमिर खान ने बताई इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह

अभिनेता आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर हैं। उन्होंने बीते वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद ब्रेक का एलान किया था।करीब चार साल बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए आमिर ने फिर पर्दे पर दस्तक दी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर ब्रेक ले लिया। आखिर क्यों? इस क्यों का जवाब हाल ही में आमिर खान ने दे दिया है।

आमिर खान बेशक ब्रेक पर हैं, मगर वह अक्सर इवेंट्स में नजर आते हैं। हाल ही में वह एक बुक लॉन्च इवेंट में नजर आए। इस दौरान एक्टर से उनके ब्रेक को लेकर सवाल पूछा गया। आमिर खान ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे करीबी लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि आप हमेशा ब्रेक पर थे। तू फिल्में ही कहां करता है, जो अब ब्रेक पर है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बतौर एक्टर जब मैं फिल्म कर रहा होता हूं, तो उसमें इतना खो जाता हूं कि लाइफ में कुछ और दिखता ही नहीं है। यही वजह है कि मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आमिर खान ने कहा, ‘मैं ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद ‘चैंपियंस’ की शूटिंग करने वाला था। एक अद्भुत और दिल छू लेने वाली फिल्म है पर मैं ब्रेक लेना चाहता था। मैं अपने परिवार, बच्चों और मां के साथ रहना चाहता हूं। मैं पिछले 35 साल से काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरे करीबी लोगों के साथ गलत हो रहा है। मुझे महसूस हुआ कि यही वो वक्त है, जब जिंदगी का अलग तरह से अनुभव किया जाए।’

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47